सांगली , जून 22 -- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार धैर्यशील कदम ने सांगली-सतारा विधान परिषद चुनाव जीत लिया है।
वोटों की गिनती में श्री कदम को 593 वोट मिले, जबकि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार अभयसिंह जगताप को 292 वोट मिले। श्री कदम 301 वोटों के बड़े अंतर से जीते। इस चुनाव में कुल 9 वोट अवैध घोषित किए गए।
भाजपा ने हालांकि सांगली-सतारा विधान परिषद चुनाव जीत लिया है लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) के विधायक जयंत पाटिल और महाविकास अघाड़ी के मंत्री जयकुमार गोर ने इन चुनावों में अपना दमखम दिखा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित