प्रयागराज , अक्टूबर 02 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश संगठन में फेरबदल करते हुए प्रयागराज से जुड़े कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। भाजपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की पत्नी जया पाल को भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उमेश पाल की 2023 में हत्या के बाद जया पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके अलावा प्रयागराज की अनीता सिंह को महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन में प्रयागराज से जुड़े अन्य नेताओं को भी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। नैनी निवासी पूजा बिंद को भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रहे कमलेश कुमार जाटव को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजेश गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। अब पार्टी संगठन में जया पाल को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी है।जया पाल को मिली जिम्मेदारी को प्रयागराज में भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं।
प्रयागराज की अनीता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। अनीता सिंह इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। वह महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। उन्हें पार्टी के महिला मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।प्रयागराज के कमलेश कुमार जाटव पहले भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब संगठन ने उन्हें अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।वही प्रयागराज के ही राजेश गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ प्रयागराज से जुड़े नेताओं की प्रदेश संगठन में मौजूदगी और बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित