भोपाल , जुलाई 15 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दोनों नेता दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय तथा चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग पहले ही कार्यक्रम घोषित कर चुका है। इस क्रम में प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित