नयी दिल्ली , जून 07 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रविवार देर रात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
इसके साथ ही भाजपा कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा ने श्री महेश केवट को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीवार बनाया है। वहीं, प्रो. (डॉक्टर) एम. नागराज को कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट दिया है।
वहीं, पार्टी ने श्री लिंगराज पाटील और श्री रघु कौटिल्य को कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित