जयपुर , मई 04 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में देश के तीन राज्यों के चुनावों में उसकी ऐतिहासिक जीत का सोमवार की शाम को उत्सव मनायेगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना में पश्चिम बंगाल एवं असम सहित तीन राज्यों में अन्य दलों से आगे चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित