श्रीगंगानगर , मई 16 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तेल बचत के आह्वान पर अमल करते हुए राजस्थान में श्रीगंगानगर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया ने जिला कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया है।

श्री गणेशगढ़िया ने शनिवार को इस संकल्प को अमली जामा पहनाते हुए पार्टी कार्यालय साईकिल से पहुंचना शुरू कर दिया। उन्होंने भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विशेष अनुरोध किया है कि जो भी बंधु जिला कार्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी के अंदर रहते हैं, वे भी साइकिल का ही उपयोग करें। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि वातावरण भी स्वच्छ रहेगा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।

श्री गणेशगढ़िया ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में साइकिल चलाना दोहरी लाभदायक व्यवस्था है। एक तरफ ईंधन की बचत हो रही है तो दूसरी तरफ शारीरिक व्यायाम भी हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित