देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ कर कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं को बधाई दी।

श्री गोंदियाल ने आज यहां प्रेस के लिए जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के उज्जवल भविष्य को देखते हुए और पार्टी की विचारधारा पर भरोसा जताते हुए पूर्व विधायक, पूर्व पालिका अध्यक्ष और पूर्व मेयर समेत भाजपा नेता इसमें शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार की नीतियों और रीतियों से खुश नहीं हैं। यही वजह है कि कई नेता खुलकर अपनी सरकार के विरोध में बोल रहे हैं और अपनी आवाज़ उठा रहे हैं।

उन्होंने जोर दिया कि परिवार में नए लोगों के जुड़ने से परिवार को मजबूती मिलती है और आशा जतायी की सभी लोग पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे तथा 2027 में प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हैट्रिक के सपने को ध्वस्त करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी का अभी यह पहला कदम है।

कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि अपनी बात ना रख पाने की वजह से उनका दम घुट रहा था और वो वहां पर असहज महसूस कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित