बस्ती , अक्टूबर 10 -- पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामन्त्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया।

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि कि श्री द्विवेदी की माता यशोदा देवी (82) का इलाज डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चलरहा था। कुछ ही दिन पहले वह अस्पताल से अपने घर तेलियाजोत आयी थी। शुक्रवार देर शाम को हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया है।

निधन की खबर सुनते ही उनके आवास तेलियाजोत में भारी भीड़ जुट गयी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित समाज मे विभिन्न वर्ग के लोगो में शोक की लहर फैल गयी।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार को अयोध्या धाम में सरयू नदी के तट पर किया जायेगा। जिने मे पार्टी की तरफ से जितने भी कार्यक्रम आज के दिन आयोजित होने थे , सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये है। उनके माता के निधन परउत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मन्त्री राजकिशोर सिंह,प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित