पटना, अप्रैल 30 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या को बिहार की अस्मिता और सम्मान पर हमला बताते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में बिहारी और महिला होना गुनाह की श्रेणी में आता है।

श्री राम की अगुवाई में आज बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी में बिहारी युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के हाथों निर्मम हत्या के विरोध तथा राजधानी पटना में 10 वर्षीय बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए सदाकत आश्रम मुख्य गेट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित