गोरखपुर , नवंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में आज आयोजित होने जा रही भाजपा की विशाल .लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ. पदयात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी जैसी वीवीआईपी हस्तियों की मौजूदगी तथा करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस महकमे ने सुरक्षा का अभेद्य खाका तैयार किया है।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी सिटी निमिष पाटिल संभाल रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड पर काम कर रही है। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में रत्ती भर भी चूक न हो, इसके लिए महकमा लगातार ग्राउंड पर पसीना बहा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित