नई दिल्ली , अप्रैल 12 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकारों पर महिला विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी में शिक्षित महिलाओं की बढ़ती बेरोजगारी के लिए वे जिम्मेदार हैं।

श्री यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बड़े दावों के बावजूद दिल्ली में महिला कार्यबल की भागीदारी राष्ट्रीय औसत 35 प्रतिशत से भी कम है, जबकि यहां की महिलाएं देश में सबसे अधिक शिक्षित मानी जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित