हरिद्वार, अप्रैल 11 -- कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों की अनदेखी के कारण जनता में भारी आक्रोश है। उनकादावा है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान है और आने वाले समय में बदलाव तय है।

हरिद्वार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की आवाज उठाने को कहा।

सामाजिक कार्यक्रमों के तहत कुमारी सैलजा ने मसूरी के शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार में एक आश्रम में संत की समाधि पर भी नमन किया। कोटद्वार के सिद्धबली धाम मंदिरमें पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों के साथ खड़ी है और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए प्रदेशमें पार्टी की स्थिति मजबूत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित