बारां , मई 04 -- राजस्थान में बारां में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग की प्रचंड विजय पर पूरे देश के साथ बारां जिले में भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देश पर शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में "झालमुड़ी" के साथ खुशी व्यक्त की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

कार्यक्रम शहर के मुख्य चौराहे प्रताप चौक पर सांय 7.30 बजे प्रताप चौक पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के साथ मजबूत होता जा रहा है।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि वक्ताओं ने यह जीत "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूल मंत्र की जीत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित