श्रीगंगानगर , मई 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम 23 मई को सूरतगढ़ के राजमहल पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने आज सूरतगढ़ में प्रशिक्षण वर्ग स्थल राजमहल पैलेस का अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया।

जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बाहर से आमंत्रित विषय के विशेषज्ञ वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 181 कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता या तो वाहन के माध्यम से या सार्वजनिक वाहनों से स्वयं पहुंचेंगे। सार्वजनिक वाहन से आने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व में सूचना देनी होगी।

श्री गणेशगढ़िया ने यह भी बताया कि जिले के सभी 34 मंडलों में पिछले महीने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। जिला स्तरीय यह प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर के प्रशिक्षण का अगला चरण है। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण भी होगा,जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित