श्रीगंगानगर , मई 11 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम 23 और 24 को सूरतगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने सोमवार को बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय बैठक में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया की सभी 34 मंडलों में पिछले महीने प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुए जो बहुत ही सफल रहे। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साह एवं निष्ठापूर्वक पार्टी के रीति नीति एवं कार्य प्रणाली को समझ कर प्रेरणा ली।
श्री रामगढ़िया ने बताया कि इसी क्रम में अब 23 एवं 24 मई को सूरतगढ़ में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल 11 सत्रों में अलग-अलग विषयों को बाहर से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित