कोटा , जून 16 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि श्री राहुल गांधी पहले ट्रेन से कोटा आने वाले थे, लेकिन आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ट्रेन को ही लेट न कर दे, लिहाजा चार्टर विमान का भी बंदोबस्त किया गया है।

श्री डोटासरा ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि ऐसे कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री हमेशा कर सकते हैं। ये लोग तानाशाह हैं. इनसे मुकाबला करने को हमें हर मोर्चे पर तैयार रहना पड़ता है। उन्होंने कहा, जैसे श्री मोदी परीक्षा पर चर्चा और मन की बात करते हैं, उसी तरह श्री गांधी भी बच्चों को संबल देने आ रहे हैं। श्री गांधी बुधवार को कोटा आएंगे, जहां नीट पेपर लीक ले पर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

श्री डोटासरा ने कहा कि अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है कि श्री गांधी चार्टर विमान से आएंगे या ट्रेन से, लेकिन इतना तय है कि बुधवार को कोटा जरूर आएंगे। उन्होंने दोहराया कि कोटा में छात्रावास संचालकों और कोचिंग संचालकों को धमकाया जा रहा है, जो स्वच्छ लोकतंत्र की निशानी नहीं है।

श्री डोटासरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हमारी सरकार ने दो बार विधानसभा में सम्मानित किया था। पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी राजस्थान से थे, उन्हें भी सम्मानित किया था। उन्होंने कहा, युवा किसी के कहने से रुकने वाले नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित