नई दिल्ली , मार्च 1 -- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर युवा कांग्रेस को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना और दो दिन बाद अरविन्द केजरीवाल को कथित रूप से बरी होने के बाद जश्न मनाने की अनुमति देना भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि शराब घोटाले और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 14 सीएजी रिपोर्टों पर कार्रवाई न करना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। श्री यादव ने आरोप लगाया कि पहले सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर नेताओं को जेल भेजा गया और बाद में कमजोर केस बनाकर उन्हें राहत दी गई।
श्री यादव ने यह भी कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए आप का उपयोग करती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित