देहरादून , अगस्त 31 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जातिवादी बयानों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में सोमवार को उनका पुतला दहन किया है।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस, देश दुनिया में देवभूमि को बदनाम कर उसकी छवि खराब करने का पाप कर रहे हैं।

आज मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में श्री घुनियाल ने कहा कि श्री गांधी द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के नागरिकों एवं भाजपा पर भ्रामक और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं तथा उत्तराखंडवासियों को जातिवादी बताकर देश-दुनिया में बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सैनिक बहुल उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। यह वह राज्य है, जिसके वीर जवान देश की आन, बान और शान के लिए सदैव समर्पित रहे हैं तथा अनेक वीरों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित