रायपुर , सितंबर 29 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने श्री देव का कुशलक्षेम जानी और उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक सौहार्द के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित