जयपुर , अप्रैल 27 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि उनका राज्य में पहला आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा।
श्री शेखावत ने सोमवार को जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्यभर के लाखों भाजपा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित