देवरिया , अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को यहां भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। प्रदेश के विकास, सुशासन और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राम मंदिर आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने जीवनभर भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठा बनाए रखी। उनका सरल व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, जिला मंत्री गोविंद चौरसिया, रंजना देवी भारती, मार्कंडेय गिरि, बैतालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, विजय पंडित, राहुल कुमार, सुधीर मद्धेशिया और शैलेंद्र सिंह आजाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित