लंदन , सितंबर 05 -- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ब्रिटेन के दौरे के बीच यहां के विल्सडेन स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर और खालसा जत्था ब्रिटिश आइल्स में पूजा-अर्चना की।

श्री भागवत संघ के सहस्त्राब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और कनाडा का दौरा करने के बाद ब्रिटेन पहुंचे हैं। उनके एक जैन मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वह यहां अलग-अलग धर्मों के नेताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और अन्य जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

संघ प्रमुख रविवार को यहां 'इंटीग्रल' और 'हिंदू स्वयंसेवक संघ यूके' के समन्वय से आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह 'एकता का उत्सव' विषय आयोजित होने वाले इस समारोह में अपना विचार रखेंगे। 'इंटीग्रल' ब्रिटेन में स्थित एक संस्था है जो नेताओं और समुदायों को एक साथ लाती है। इसका उद्देश्य ब्रिटेन और भारत के साथ बातचीत, सहयोग और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते मजबूत करना है। ब्रिटेन में स्थित 115 सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाएं 'इंटीग्रल' के साथ मिलकर श्री भागवत का स्वागत कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित