भागलपुर , अक्टूबर 11 -- बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 87 ग्राम स्मैक, एक लाख 46 हजार 340 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है।
इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप कुमार ने आज बताया कि रसलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मानस पोर्टल के माध्यम से मिली थी।
इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित विशेष टीम ने रसलपुर गांव निवासी श्रवण मंडल के घर पर छापेमारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित