भागलपुर, अक्टूबर 14 -- िहार में वैशाली के भीषण नाव दुघर्टना को देखते हुए भागलपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में गंगा नदी में अवैध नाव परिचालन पर लगी रोक की निगरानी और बढ़ा दी गई है।भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने मंगलवार को यहां बताया कि गंगा नदी में आई बाढ़ के समय से जिले में अवैध रुप से चलने वाले बड़े- छोटे नावों के परिचालन पर रोक लगी हुई है और इसकी निगरानी की जा रही है। कल रात वैशाली जिले में हुई बड़ी नाव दुघर्टना के मद्देनजर इस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध नाव परिचालन संबंधी चौकसी बढ़ा दी गई है।उन्होंने बताया कि जिले के सुल्तानगंज, खरीक , बिहपुर , नाथनगर, गोपालपुर, नारायणपुर, कहलगांव और पीरपैंती प्रखंडों के नदी किनारे वाले ग्रामीण तथा दियारा क्षेत्रों में अवैध एवं निजी नाव परिचालन पर लगी रोक के अनुपालन के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

श्रीमती पांडेय ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित गंगा घाटों पर निर्धारित क्षमता एवं लाइसेंस वाले नावो को छोड़ कर अवैध और चोरी छिपे नावो के परिचालन के रोकथाम के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों को चौबीस घंटे नजर रखने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के नदी किनारे वाले उन प्रखंडों के दियारा क्षेत्रों में अभी पर्व- त्योहार के समयसूर्य ढलने के बाद से (रात में) किसी भी तरह के नाव परिचालन पर पूर्णतय रोक लगी हुई है। इसकी सतत निगरानी के लिए जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित