भागलपुर, फरवरी 19 -- बिहार में भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में टेंट हाउस के मालिक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के झोंझी लखनपुर गांव में बुधवार की रात बकाया रुपया मांगने पर चितरंजन कुमार और टेंट हाउस के मालिक चंदन कुमार सिंह (30 वर्ष) के बीच विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद चितरंजन कुमार ने लाठी-डंडे से चंदन कुमार की पिटाई कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रुप से घायल चंदन कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।इस सिलसिले में मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित