भागलपुर, अप्रैल 12 -- िहार में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र मेंरविवार की सुबह अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस्माईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या चारनिवासी और किसान भुटो मंडल (57) पश्चिमी भिट्टी गांव के निकट अपने खेत के बासा पर सो रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित