भागलपुर , अप्रैल 25 -- िहार में भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मधेपुरा जिले के चौसा और भटगांमा क्षेत्र के रहने वाले कुछ परिवार एक 'मुंडन' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस क्षेत्र के झल्लूदास टोला गांव के पास तीन टंगा गंगा घाट पर आए थे। शुक्रवार की शामिल तीनों बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। नहाते समय बच्चे मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। तभी अचानक पैर फिसलने के कारण तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया,जबकि काफी मशक्कत के बाद अन्य एक बच्चा का शव शनिवार को बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान पहचान गौरव कुमार (10), साक्षी कुमारी (12 ) एवं मोनी कुमारी (10) के रुप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य चलाया। शवो को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित