लखनऊ , मार्च 21 -- भाकपा (माले) ने देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई/वार्ता) के दिल्ली दफ्तर को पुलिस द्वारा सील करने की कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता पर 'हिंसक हमला' कहा है।
पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि दफ्तर खाली कराने के लिए पत्रकारों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें काम करने की सीटों से उठाकर व धकिया कर बाहर किया गया। उन्हें अपने निजी समान लेने तक की इजाजत नहीं दी गई। न ही एजेंसी को भवन खाली करने की नोटिस या मोहलत दी गई। जबकि हाइकोर्ट द्वारा भवन की लीज रद्द करने के सरकारी आदेश को बरकरार रखने के बाद भी उचित होता कि खाली करने की पूर्व नोटिस दी जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित