हैदराबाद , मई 15 -- तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) के सदस्य के. नारायण ने शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे देशभर के आम लोगों पर गंभीर असर पड़ रहा है। श्री नारायण ने परिवहन क्षेत्र में गतिशील मूल्य निर्धारण प्रणाली को खत्म करने की मांग की।

श्री नारायण ने आरोप लगाया कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध-प्रेरित नीतियों और साम्राज्यवादी हितों से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण है। उन्होंने कहा कि जब भी वैश्विक संघर्ष तेज होते हैं कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, जिससे आम नागरिकों पर बोझ बढ जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में केंद्र और राज्य दोनों सरकारें पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर (सेस) और दूसरे शुल्क लगाकर बोझ बढ़ा रही हैं। उनके अनुसार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन लागत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर रेलवे किराया, हवाई किराया, माल परिवहन और जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित