बारां, मई 15 -- राजस्थान में बारां में श्री खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज, बारां के तत्वावधान में गुरुवार को तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का त्रिवेणी (तप, केवलज्ञान एवं मोक्ष) कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

समाज के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या, मंत्री अनिल बड़जात्या एवं कोषाध्यक्ष विवेक सोगानी ने बताया शुक्रवार को बताया कि भगवान शांतिनाथ के तीनों कल्याणकों का एक ही तिथि पर आना अत्यंत पावन माना जाता है। इस अवसर पर सुबह से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा के आयोजन हुए।

जैन समाज के प्रवक्ता अमित जैन ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप द्वारा जोड़ला मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभकामना मंडल ने संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शांतिधारा एवं विधान कराया, वहीं पुलक मंच के सदस्यों ने नसिया मंदिर में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

महोत्सव के दौरान देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित