देहरादून , अक्तूबर 11 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती और मोर्चा स्थापना दिवस इस वर्ष पहले से अधिक भव्यता से मनाने की रूपरेखा बनायी।
मोर्चा के उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों की देहरादून में हुई इस बैठक में संस्थापक और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत मकवाना ने सभी को मोहल्ले एवं वार्ड स्तर से लेकर सभी जिलों में सक्रिय होकर संगठन का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित