पटना , जुलाई 24 -- बिहार में भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुई घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के समक्ष सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत तीन वकीलों तथा आयोग की सहायता के लिए भी दो वकीलों को बहाल किया है।

सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद और अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह को विशेष लोक अभियोजक तथा उनके साथ सहायक अधिवक्ता के रूप में अंजनी पराशर को सरकार का पक्ष रखने के लिए वचनबद्ध किया गया है । उसी प्रकार जांच आयोग को सहयोग करने के लिए अधिवक्ता विनोद जी वर्मा को विशेष लोकअभियोजक और उनके साथ सहायक अधिवक्ता के रूप में पारितोष लाल को वचनबद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित