पटना , जून 20 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को फेक बताते हुए इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से माफी की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री इस मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवा रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल(राजद) कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जात देखकर कई फेक एनकाउंटर हुए हैं। उन्होंने कहा कि गायघाट, मधुबनी तथा मुजफ्फरपुर के मामले में अभी भी न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जनता न्याय की उम्मीद में है,लेकिन सरकार सोई हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित