भरतपुर , मार्च 21 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में शनिवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद हर्षोल्लास से मनायी गयी।
इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा करके अमन एवं चैन की दुआ मांगी और भाईचारे का संदेश देते हुए गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
संभाग के भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर की ईदगाह में सुबह से ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करके एक-दूसरे का ईद की बधाई दी।
नमाज के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक गुरुओं ने लोगों को आपस में प्यार और भाईचारे के साथ रहने का सन्देश दिया और कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को एक दूसरे को अपना भाई मानना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित