भरतपुर , सितम्बर 26 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के पाँच जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है तथा उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने शनिवार को ठंड का एहसास किया।

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के प्रभाव से संभाग में सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा रहा और वातावरण में ठंडक बनी रही।

तापमान में गिरावट के चलते लोगों को अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के बारिश की चेतावनी के बीच संभाग में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित