भरतपुर , जनवरी 11 -- राजस्थान में भरतपुर सम्भाग में रविवार को केंद्र सरकार की मनरेगा नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत जगह-जगह मौन धरना, प्रदर्शन एवं उपवास रखकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

सम्भाग मुख्यालय भरतपुर के साथ डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत किये गये प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महात्मा गांधी के नाम को योजना से हटाने का प्रयास करने के साथ मनरेगा को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है जो अस्वीकार्य है।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पार्षद के साथ जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित