भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के पाँचों जिलों में नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए सोमवार सुबह से शुरू होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्वाचन विभाग सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होने के कारण मतगणना को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक मतगणना टेबल पर निर्धारित गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक की नियुक्ति निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। संभाग के पाँचों जिलों भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर के स्ट्रांग रूम में बंद एवीएम को भारी सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की निगरानी के बीच बाहर लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित