भरतपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में भरतपुर पुलिस रेंज में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर में अमर शहीद जवानों के शौर्य को नमन करके पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने शस्त्र और शीश झुका कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अमर वीर शहीदों के शौर्य को नमन करते हुए अपने उद्बोधन में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसशहीद दिवस उन वीर पुलिस जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों के प्रति अडिग रहने, निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित