भरतपुर , मई 27 -- राजस्थान में भरतपुर में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करके करीब 10 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 90 अवैध भूखण्ड को ध्वस्त कर दिया गया। भरतपुर विकास प्राधिकरण के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खडेरा गांव एवं सेवर कलां क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर जेसीबी मशीनों की सहायता से कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों में बनाये गये ग्रेवल रास्तों को भी खोदकर समाप्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित