भरतपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान में पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021 की पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती की पुनः परीक्षा रविवार को राज्य के 11 जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

इस परीक्षा के लिए भरतपुर में भी 58 केन्द्र बनाये गये थे जहां शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। दो पारियों में आयोजित की गई परीक्षा में 12 हजार 486 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि चार हजार 661 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। इस दौरान सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात किए। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड पर और शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित