भरतपुर , अगस्त 03 -- राजस्थान में भरतपुर के श्रीजगन्नाथ पहाड़िया चिकित्सा महाविद्यालय के रेजिडेंट चिकित्सकों के सोमवार को हड़ताल पर चले जाने के बाद संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था ठप हो गयी।

रेजिडेंट चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार करते कहा है कि लगातार सात महीने से वेतन लंबित होने के कारण उनकी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां बढ़ गयी हैं। उनका आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

रेजिडेंट चिकित्सकों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने और समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की है।

इस बीच, अस्पताल में हड़ताल के बाद मरीज उपचार के किये भटकते नजर आये। हड़ताल का असर चिकित्सकीय कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की जांच पर व्यापक रूप से नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित