भरतपुर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में भरतपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए बुधवार को अंतिम दिन कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विचित्रा सिंह ने अपने पति नगर निगम के पूर्व महापौर शिव सिंह भौंट के साथ पर्चा दाखिल किया।

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अनुराधा सिंह ने भी अपने पति भाजपा नेता हजारी सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

नगर निगम के सभी 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में जाट समुदाय के 27 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, लिहाजा नगर निगम के महापौर पद को लेकर जाट समुदाय इस प्रतिष्ठित लड़ाई केंद्र में हैं।

महापौर पद के लिए दोनों ही तरफ के उम्मीदवारों के जाट समुदाय से होने के कारण इस चुनाव के बेहद दिलचस्प होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित