भरतपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में गोठरा गांव में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में बगीचे में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान पूरन (50) किराए पर लिए गए बगीचे से नींबू तोड़ रहे था। अचानक उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय पूरन एक सूखे कुएं में जा गिरा।
पुलिस ने बताया कि कुएं में नीचे लगी पानी की मोटर से सिर टकराने के कारण पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित