भरतपुर , सितम्बर 19 -- राजस्थान में भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में शनिवार शाम को करीब आधा घण्टे की तेज बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन बारिश से खेतों में भरे पानी के कारण किसानों की कटी पड़ी ज्वार बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह निकली तेज धूप के बीच दोपहर में छाए घने बादलों के साथ चली ठंडी हवाओं के बीच शाम होते होते ऊंचा नगला, खानवां, गहनौली इलाके में जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक जमकर हुई बारिश से सड़कों एवं खेतों में पानी भर गया। इससे कटी फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित