भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में भरतपुर में भीषण गर्मी के दौरान डीग जिले में आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शनिवार को डीग ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ग्राम पान्हौरी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर श्री मनीष ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चंबल परियोजना का निरीक्षण करके अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिये और कहा कि अवैध कनेक्शनों के कारण जल का दबाव कम होता है और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित