भरतपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर शुक्रवार को जेसीबी एवं हाइड्रा मशीन की मदद से बड़े पैमाने पर की गयी पक्के निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था के लिए भुसावर उपखंड अधिकारी के निर्देशन में चार पुलिस थानों के पुलिस जाब्ते के साथ पुलिस लाइन भरतपुर से बुलाये गये करीब 35 से अधिक अतिरिक्त पुलिसबल की मौजूदगी में पक्के अतिक्रमण हटाये गये।

छोंकरवाड़ा कलां गांव क्षेत्र में स्थित ये निर्माण केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के मद्देनजर ध्वस्त किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित