भरतपुर , अगस्त 05 -- राजस्थान में भरतपुर के गहनोली मोड थाना क्षेत्र में बुधवार को गंभीर नदी में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि रूपबास के ओडेल गद्दी गांव के तीन युवक साहिल, मोहम्मद अली और जम्भो खानवां पुल के नीचे गंभीर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान जम्भो की सांस फूलने लगी तो वह बाहर आ गया जबकि साहिल और मोहम्मद अली गहरे पानी में चले गये और डूब गये। अपने साथी युवकों के डूबने पर तीसरे युवक ने फोन करके परिजनों को सूचना दी। मौके कर परिजनों के साथ ग्रामीण और पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित