भरतपुर , मई 07 -- राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय की लोहागढ़ गौशाला के भीतर मृत गायों का कत्ल करके उनके मांस, हड्डी एवं चमड़े को बेचे जाने के मामले के खुलासे के बाद गौसेवकों के साथ आमजन में आक्रोश फैल गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर भरतपुर एवं डीग क्षेत्र के भाजपा विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस की सांसद के साथ पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इस अमानवीय कृत्य में शामिल नगरनिगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
गुरुवार को जिला कांग्रेस ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्य के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नगर निगम आयुक्त के उस बयान की तीखी निंदा की है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर जगह की कमी के चलते गायों को दफनाने में असमर्थता जताई है।
ज्ञापन में इस तरह के असंवेदनशील बयान देने बाले लापरवाह अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित