भरतपुर , जून 24 -- राजस्थान में भरतपुर में नगर निगम ने भरतपुर शहर के कई कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को सील करके उनके संचालको को नोटिस जारी किये हैं।
निगम सूत्रों ने बुधवार को बताया कि निगम ने अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नीमदा गेट स्थित सोनी एकेडमी भवन को सीज किया है।
निगम के अनुसार संस्थान में अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिली, अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित नहीं थी और आपातकालीन निकास मार्ग भी अवरुद्ध पाया गया। निरीक्षण में खामियां मिलने और नोटिस के बावजूद सुधार नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई करते हुए भवन को सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित