भरतपुर , मार्च 15 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में रात में घर के बाहर टहल रही एक किशोरी को जबरन ऑटो रिक्शा में अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 10 मार्च की रात आरोपियों ने आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खेत में पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में रात करीब दो बजे उसे घर के पास ही बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो की पहचान करके दो मुख्य आरोपियों जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू (29) और आकाश (27) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित